Know Indian Languages

भारत के संविधान में 22 भाषाओं को आधिकारिक तौर पर स्थान मिला हुआ है। इन 22 भाषाओं को देश की लगभग 90 फीसदी आबादी बोलती है। इन भाषाओं की संस्कृति और इतिहास है।

1. हिंदी (Hindi) – हिंदी भाषी राज्यों में उत्तर भारत के राज्य विशेषकर आते है। इनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्यप्रदेश प्रमुख है।

2. बांग्ला (Bangla) – यह भाषा भारत के पश्चिम बंगाल में मुख्यत बोली जाती है। बंगाल के अलावा असम राज्य में भी बांग्ला भाषी रहते है।

3. तमिल (Tamil) – तमिल भाषा तमिलनाडु राज्य में बोली जाती है।

4. तेलुगु (Telugu) – तेलुगु भाषा मुख्यत आंधप्रदेश और तेलंगाना में बोली जाती है।

5. कन्नड़ (Kannada) – कर्नाटक राज्य की यह मुख्य भाषा है।

6. मलयालम (Malayalam) – मलयालम भाषा केरल राज्य की प्रमुख भाषा है।

7. मराठी (Marathi) – महाराष्ट्र राज्य में मराठी भाषा बोली जाती है।

8. गुजराती (Gujarati) – गुजरात राज्य में गुजराती बोली जाती है।

9.उर्दू (Urdu) – यह भाषा उत्तरप्रदेश, आंधप्रदेश की द्वितीय भाषा है। जम्मू कश्मीर में भी यह भाषा अधिक बोली जाती है।

10. असमिया (Assamese) – यह भाषा असम राज्य की मुख्य भाषा है।

11. पंजाबी (Punjabi) – पंजाब प्रांत में पंजाबी भाषा प्रमुखतया बोली जाती है।

12. संस्कृत (Sanskrit) – सँस्कृत भाषा आमतौर पर बोली नही जाती है। लेकिन भारत के कई राज्यों में इसे द्वितीय भाषा के रूप में स्कूल और कॉलेज में पढ़ाया जाता है।

13. उड़िया (Odia ) – भारत के उड़ीसा राज्य में उड़िया भाषा बोली जाती है।

14. सिंधी (Sindhi) – सिंधी भाषा बोलने वाले लोग गुजरात राज्य में विशेष मिलते है।

15. कश्मीरी (Kashmiri) – कश्मीर राज्य में कश्मीरी बोली जाती है।

16. मणिपुरी (Manipuri Or Meitei) – मणिपुरी भाषा भारत के मणिपुर राज्य के लोग बोलते है।

17. कोंकणी (Konkani) – गोवा राज्य की यह भाषा है।

18. डोगरी (Dogri) – यह भाषा जम्मूकश्मीर राज्य में विशेष रूप से प्रचलित है।

19. बोडो (Bodo) – बोडो भाषा भारत के उत्तर पूर्व राज्यों में बोली जाती है।

20. मैथेली (Maithili) – बिहार राज्य के उत्तरी भाग में यह भाषा बोली जाती है।

21. संथाली (Santali) – झारखंड, असम, बंगाल इत्यादि राज्यों में संथाली भाषा बोली जाती है।

22. नेपाली (Nepali) – भारत के कुछ पूर्वोत्तर राज्यों में नेपाली भाषा भी बोली जाती है। इनमें सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश इत्याद राज्यों में यह भाषा बोली जाती है।

Click here

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started